NODE.JS® के लिए मैनेज्ड होस्टिंग
अपना Node.js® ऐप डिप्लॉय कीजिए। मशीन ज़िंदा रखना हमारा काम।
आपका अपना VPS, आपकी चुनी हुई LTS लाइन के साथ; एक सुपरवाइज़र, जो आपकी प्रोसेस को गिरा नहीं रहने देता; रिवर्स प्रॉक्सी और TLS पहले से जुड़े हुए। पूरा root, न कोल्ड स्टार्ट, न हर रिक्वेस्ट का अलग हिसाब — बस वही ऐप चलाइए, जो आपने सचमुच बनाया है।
Node.js® है क्या
Node.js® वह रनटाइम है, जो JavaScript को ब्राउज़र के बाहर चलने देता है — उसके अपने शब्दों में, सर्वर, वेब ऐप, कमांड-लाइन टूल और स्क्रिप्ट बनाने के लिए एक मुफ़्त, ओपन-सोर्स, क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म JavaScript रनटाइम। व्यवहार में यही वह चीज़ है, जिस पर आपका API, आपका Express या Next ऐप, आपका Discord बॉट या आपका क्यू वर्कर असल में चल रहा है। यह MIT-लाइसेंस्ड और मुफ़्त है, और उस टीम के लिए यह बिलकुल सामान्य जवाब है जो पहले से JavaScript लिखती है और बैक एंड किसी दूसरी भाषा में लिखना नहीं चाहती। जो यह नहीं है, वह यह: ऐसी कोई चीज़ नहीं, जिसे इंस्टॉल करके आप उसमें लॉगिन करें — किसी के पास "एक Node.js" उस तरह नहीं होता, जिस तरह किसी के पास एक WordPress साइट होती है। आपके पास एक ऐप होता है। यह पेज उसी को चलाने के बारे में है।
सॉफ्टवेयर ओपन-सोर्स परियोजना है nodejs.orgहम उस सर्वर को चलाते हैं जिस पर यह बैठता है; हम परियोजना से संबद्ध नहीं हैं।
- वी24 एल. टी. एस. अप्रैल 2028 तक समर्थित
- MIT ओपन सोर्स, मुफ़्त
- Root मशीन आपकी है
-
एक ही भाषा, दोनों सिरों पर
जिस JavaScript में आपका फ़्रंट एंड लिखा है, वही सर्वर भी चला रही है। यह जीता बेंचमार्क के दम पर नहीं — बल्कि इसलिए कि टीम का बार-बार भाषा बदलना बंद हो जाता है।
-
इंतज़ार करने में माहिर
Node की बनावट ही ऐसी है कि नेटवर्क या डिस्क का इंतज़ार करते हुए भी वह बाक़ी काम निपटाता रहे। इसीलिए यह API, चैट, स्ट्रीम और हर उस चीज़ पर फबता है, जिसमें कनेक्शन तो बहुत खुले रहते हैं पर ज़्यादातर ख़ाली बैठे रहते हैं।
-
npm — भला भी, बुरा भी
मौजूद सबसे बड़ा पैकेज इकोसिस्टम, यानी शून्य से शुरू करने की नौबत कम ही आती है — और यही वजह भी कि इंस्टॉल के वक़्त मशीन को नेटिव मॉड्यूल सचमुच बिल्ड करने पड़ते हैं।
-
ऐसी LTS लाइनें, जिन पर योजना बन सके
सम अंक वाले रिलीज़ लॉन्ग-टर्म सपोर्ट बनते हैं और उन्हें बरसों तक फ़िक्स मिलते हैं; विषम अंक वालों को कभी नहीं। v24 मौजूदा LTS है, 2028 तक समर्थित — आप कुछ और न कहें, तो हम यही चलाते हैं।
-
यह चलते रहने की उम्मीद रखता है
Node ऐप एक लंबी उम्र वाली प्रोसेस है, जो स्टेट, कनेक्शन और टाइमर थामे रहती है। यह ऐसी स्क्रिप्ट नहीं, जो हर रिक्वेस्ट पर शुरू होकर ख़त्म हो जाए — और ठीक यहीं इसकी तथा शेयर्ड होस्टिंग की राहें अलग हो जाती हैं।
इसे सर्वर क्यों चाहिए
Node ऐप एक प्रोसेस है, और प्रोसेस को रहने के लिए जगह चाहिए। वह सॉकेट खुले रखती है, टाइमर संभालती है, चीज़ें मेमोरी में कैश करती है और उम्मीद करती है कि एक घंटे बाद भी वहीं मिलेगी — ऐसे होस्ट पर इनमें से कुछ भी नहीं टिकता, जो हर रिक्वेस्ट के लिए नया इंटरप्रेटर खड़ा करता है। उसे इंस्टॉल के वक़्त नेटिव मॉड्यूल कंपाइल करने होते हैं, एक बिल्ड स्टेप संभालना होता है, और अपनी शर्तों पर रीस्टार्ट होना होता है। root वाली एक मशीन और एक सुपरवाइज़र दे दीजिए, तो यह सब बिलकुल मामूली बात हो जाती है। कहीं और आज़माइए, और आपका पूरा हफ़्ता ऐप भेजने में नहीं, प्लेटफ़ॉर्म से लड़ने में बीतेगा।
हमारे साथ इसे क्यों चलाएँ
जिंदा है।
ऐसी प्रोसेस, जो चलती रहती है
आपका ऐप एक सुपरवाइज़र के नीचे चलता है, जो गिरने पर उसे दोबारा उठा देता है और रीबूट के बाद वापस ले आता है। यही वह चीज़ है, जो शेयर्ड होस्टिंग आपको नहीं देगी — और यही वजह है कि ज़्यादातर Node ऐप आख़िरकार किसी VPS पर पहुँचते हैं।
OS
उबंटू, वरीयता के अनुसार
हम उबंटू पर नोड तैनात करते हैं जब तक कि आपको अन्यथा आवश्यकता न हो; यह वही है जिसके लिए हम ट्यून करते हैं और जिसका हम सबसे तेजी से समर्थन कर रहे हैं। अल्मालिनक्स और डेबियन भी ठीक हैं; हमें बनाने से पहले बताएं और हम आपके मानक से मेल खाएंगे।
LTS
वर्ज़न आपकी पसंद का
वही LTS लाइन चलाइए, जिस पर आपने परख की है — वह नहीं, जो होस्ट ने जो मिला सो इंस्टॉल कर दिया। उसे पिन कीजिए, और तब आगे बढ़िए जब आप तैयार हों; तब नहीं, जब कोई और अपग्रेड कर दे।
असली
सॉकेट, वर्कर — जो भी आपने बनाया
WebSockets जो खुले रहें, बैकग्राउंड वर्कर, एक बिल्ड स्टेप, बग़ल में cron, उसी मशीन पर Redis या Postgres। यह root वाली असली मशीन है — कुछ भी इसलिए मेन्यू से बाहर नहीं है कि प्लेटफ़ॉर्म ने उसका अंदाज़ा नहीं लगाया था।
मानव।
जवाब एक इंजीनियर देता है
दिक़्क़त आपके कोड में नहीं, रिवर्स प्रॉक्सी में हो — तो आप तक ऐसा इंसान पहुँचता है, जो nginx कॉन्फ़िग और स्टैक ट्रेस दोनों एक साथ पढ़ सकता है।
यह कैसे काम करता है
-
01
अपना प्लान चुनिए
ऐप के नाप का प्लान लीजिए — आगे चलकर बड़ा कर सकते हैं, कुछ भी दोबारा बनाए बिना।
-
02
मशीन तैयार हम करते हैं
आपका VPS आपकी माँगी हुई Node.js® LTS लाइन, एक प्रोसेस सुपरवाइज़र, रिवर्स प्रॉक्सी और TLS के साथ मिलता है। चाहें तो बग़ल में एक डेटाबेस भी।
-
03
अपना ऐप भेजिए
जैसे आप पहले से करते आए हैं, वैसे ही डिप्लॉय कीजिए — git, rsync, कोई CI पाइपलाइन, या कंटेनर। मशीन आपकी है और root आपके पास; आप न चाहें तो डिप्लॉय की तार-जोड़ हम आपके साथ मिलकर कर देंगे।
-
04
चलाते हम रहते हैं
रीबूट के बाद ऐप ख़ुद वापस आ जाता है, सर्टिफ़िकेट ख़ुद रिन्यू होते हैं, बैकअप लिए जाते हैं और कोई नज़र रखे बैठा है। इंसान की ज़रूरत पड़े, तो जवाब एक इंजीनियर देता है।
प्लान और कीमतें
Every plan includes 1 IPv4 + 1 IPv6 · पूरा root · KVM · सेल्फ़-मैनेज्ड
L-1
₹1,342/ मो
- 1 वी. सी. पी. यू.
- 2 जीबी रैम
- 50 जी. बी. NVMe एस. एस. डी.
- 2 TB बैंडविड्थ
- 1 आई. पी. वी. 4 + 1 आई. पी. वी. 6
- पूरा root · KVM · सेल्फ़-मैनेज्ड
L-2
₹2,014/ मो
- 2 वी. सी. पी. यू.
- 4 जीबी रैम
- 80 जी. बी. NVMe एस. एस. डी.
- 3 TB बैंडविड्थ
- 1 आई. पी. वी. 4 + 1 आई. पी. वी. 6
- पूरा root · KVM · सेल्फ़-मैनेज्ड
L-3
₹2,974/ मो
- 3 वी. सी. पी. यू.
- 8 जीबी रैम
- 120 जी. बी. NVMe एस. एस. डी.
- 4 TB बैंडविड्थ
- 1 आई. पी. वी. 4 + 1 आई. पी. वी. 6
- पूरा root · KVM · सेल्फ़-मैनेज्ड
L-4
₹4,221/ मो
- 4 वी. सी. पी. यू.
- 12 जीबी रैम
- 200 जी. बी. NVMe एस. एस. डी.
- 5 TB बैंडविड्थ
- 1 आई. पी. वी. 4 + 1 आई. पी. वी. 6
- पूरा root · KVM · सेल्फ़-मैनेज्ड
L-5
₹5,997/ मो
- 6 वी. सी. पी. यू.
- 16 जीबी रैम
- 320 जी. बी. NVMe एस. एस. डी.
- 6 TB बैंडविड्थ
- 1 आई. पी. वी. 4 + 1 आई. पी. वी. 6
- पूरा root · KVM · सेल्फ़-मैनेज्ड
- आपके वर्तमान मेजबान से निर्बाध प्रवास
- कोई लॉक-इन नहीं, किसी भी समय रद्द करें
- एस. एल. ए.-समर्थित 99.9% अपटाइम
- योजना की कीमतों में 18 प्रतिशत GST शामिल नहीं है, जो भारत में बिलिंग पतों के लिए चेकआउट पर जोड़ा गया है।
क़ीमतें हमारे बिलिंग सिस्टम से लाइव आती हैं और हर रात सिंक होती हैं — कार्ड पर दिखी क़ीमत ही चेकआउट की क़ीमत है।
प्रश्न
मुझे Node.js® का कौन-सा वर्ज़न मिलेगा?
वही, जो आप माँगें। डिफ़ॉल्ट रूप से हम मौजूदा LTS लाइन चलाते हैं — v24, अप्रैल 2028 तक समर्थित — क्योंकि सुरक्षा फ़िक्स महीनों नहीं, बरसों तक इसी को मिलते हैं। आपका ऐप v22 पर पिन है, तो हम v22 चलाएँगे (वह अप्रैल 2027 तक मेंटेनेंस में है)। विषम अंक वाले रिलीज़ से हम आपको दूर ही रहने की सलाह देंगे: वे कभी LTS नहीं बनते, यानी एक दिन सपोर्ट अचानक ख़त्म — और यह जोखिम आपको लेने की कोई ज़रूरत नहीं।
क्या यह Vercel या Render जैसा कोई PaaS है?
नहीं, और इस सौदे के बारे में साफ़ रहना ज़रूरी है। वे आपको चिकना-चुपड़ा डिप्लॉय देते हैं और बदले में फ़ैसले आपसे ले लेते हैं — इस्तेमाल के साथ चढ़ती क़ीमत, प्रोसेस क्या कर सकती है इस पर बंदिशें, कोल्ड स्टार्ट। यह एक सीधा-सादा सर्वर है, root, एक सुपरवाइज़र और रिवर्स प्रॉक्सी के साथ: जादू कम, बिल में सरप्राइज़ नहीं, और आपका ऐप क्या बन सकता है इस पर कोई छत नहीं। जादू ही चाहिए, तो जादू इस्तेमाल कीजिए। लोग यहाँ तब आते हैं, जब वह चुभने लगता है।
डिप्लॉय कैसे करूँ?
जैसे मन हो — git pull करके रीस्टार्ट, rsync, मर्ज पर भेजने वाली कोई CI पाइपलाइन, या Docker। कोई प्रोप्राइटरी डिप्लॉय टूल सीखने को नहीं, और कोई लॉक-इन नहीं। अभी कोई पाइपलाइन नहीं है, तो बताइए आपको किसकी आदत है — हम आपके साथ मिलकर एक खड़ी कर देंगे।
क्या उसी मशीन पर डेटाबेस चला सकते हैं?
हाँ। Postgres, MySQL या MariaDB, Redis — ऐप को जो चाहिए। छोटा हो तो उसी मशीन पर, और न रहे तो अपनी अलग मशीन पर। सर्वर आपका है; उसमें कुछ भी घेरकर बंद नहीं किया गया।
मेरा ऐप क्रैश हो जाए तो?
सुपरवाइज़र उसे दोबारा चालू कर देता है, और रीबूट के बाद भी वह ख़ुद वापस आ जाता है। पर हम यह दिखावा नहीं करेंगे कि इससे क्रैश होना ठीक हो गया — वह बार-बार गिर रहा हो, तो चुपचाप उम्र भर रीस्टार्ट करते रहने के बजाय हम आपको बता देना बेहतर समझते हैं। मॉनिटरिंग मशीन पर है, सिर्फ़ हमारी तरफ़ नहीं।
Node.js®, OpenJS Foundation का पंजीकृत ट्रेडमार्क है। IndicHosts का OpenJS Foundation से कोई संबंध नहीं है, न उनका कोई अनुमोदन या प्रायोजन प्राप्त है, और न ही हम उनके किसी चिह्न के तहत प्रमाणित हैं। हम इस नाम का उपयोग केवल उस रनटाइम को इंगित करने के लिए करते हैं, जिसे चलाने के लिए हमारी होस्टिंग बनाई गई है।
Node.js की देखभाल हम करें?
तैयार हम करते हैं, अपडेट हम रखते हैं, बैकअप भी हमारे — आप बस इस्तेमाल कीजिए। बताइए, आप क्या बना रहे हैं।